Skip to content
Thursday, 22 October 2026
मनोरंजन राष्ट्रीय

केन्‍द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर और गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने आईएफएफआई सिने मेले का किया उद्घाटन

1 min read
Text Size:

पणजी- केन्‍द्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर और गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने योग सेतु, पणजी, गोवा में संयुक्त रूप से कल आईएफएफआई सिने मेले का उद्घाटन किया।

अनुराग सिंह ठाकुर ने भारत के राष्ट्रीय फिल्म अभिलेखागार द्वारा स्थापित मंडप का दौरा किया, जिसका उद्देश्य राष्ट्रीय फिल्म विरासत मिशन के अंतर्गत भारत की फिल्मी धरोहर की रक्षा, संरक्षण, डिजिटलीकरण और नवीनीकरण करना है।

आईएफएफआई न केवल सिनेमा की उत्कृष्टता का प्रदर्शन है बल्कि सांस्कृतिक विविधता का उत्सव भी है। इस वर्ष, आईएफएफआई सिने-मेला सिनेमा के उत्सवों का एक शानदार संयोजन है, जहां आईएफएफआई में उपस्थित लोग और यहां तक कि अन्य जैसे कि स्थानीय जनता और पर्यटक जो आईएफएफआई के लिए पंजीकृत नहीं हैं, वे भी सिनेमा, कला, संस्कृति, शिल्प, भोजन आदि के आकर्षण की सराहना करते हुए रोमांचक गतिविधियों का आनंद ले सकते हैं।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने 2016 में 2021-22 से 2024-25 की अवधि के लिए राष्ट्रीय फिल्म विरासत मिशन की स्थापना 544.82 करोड़ रुपये की कुल लागत के साथ की थी। भारतीय सिनेमा के राष्ट्रीय संग्रहालय का उद्घाटन फिल्म डिवीजन कॉम्प्लेक्स, मुंबई में भारत के प्रधानमंत्री ने किया था।

351 Views
What do you think?

Leave a Reply