Skip to content
Thursday, 22 October 2026
कृषि मध्य प्रदेश

एनपीके के उपयोग से फसलों में एक साथ तीन तत्वों की पूर्ति

1 min read
Text Size:

सागर- रबी फसलों का कार्य प्रगति पर है, जिसके चलते बेसल डोज के रूप में कृषकों को डीएपी ,एनपीके एवं एसएसपी उर्वरक की आवश्यकता होती है। रबी फसलों के लिए कृषक डीएपी उर्वरक का अधिक उपयोग करते हैं ।

उप संचालक किसान कल्याण कृषि विकास ने बताया कि रबी फसलों के लिए बेसल डोज के रूप में एनपीके उर्वरक जैसे- 12.32.16 एवं 20.20.0.13 आदि डीएपी के स्थान पर किसानों के लिए एक अच्छा विकल्प है। एनपीके का उपयोग करने से फसलों में एक साथ तीन तत्वों नत्रजन, फास्फोरस एवं पोटाश की पूर्ति सुनिश्चित करता है ,जबकि डीएपी उर्वरक से मात्र दो तत्वों नत्रजन, फास्फोरस की ही पूर्ति होती है।

इस प्रकार डीएपी के स्थान पर एनपीके का उपयोग कृषकों के लिए लाभकारी है। इसके अतिरिक्त किसानों से अपील है कि, मृदा परीक्षण के आधार पर जारी मृदा स्वास्थ्य कार्ड में की गई अनुशंसा के अनुरूप ही उर्वरकों का संतुलित उपयोग करें तथा खेती में लागत कम कर के खेती को लाभ का धंधा बनाएं ।

142 Views
What do you think?

Leave a Reply