Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
भोपाल

रामलला के दर्शन के लिए घर-घर पीले चावल देकर श्रद्धालुओं को देंगे निमंत्रण

2 min read
Text Size:

भोपाल- अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। 22 जनवरी, 2024 को रामलला की नवनिर्मित मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा होगी। इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनने के लिए पूरे देश में निमंत्रण देने का कार्य शुरू किया जाएगा। पूजित अक्षत कलश के पीले चावल शहर के गुफा मंदिर में आ चुके हैं। कलश गुफा मंदिर के महंत रामप्रवेश दास को सौंपा गया है। शहर में 15 से 31 दिसंबर तक बड़े स्तर पर श्रद्धालुओं को रामलला के दर्शन के लिए पीले चावल देकर निमंत्रण दिया जाएगा। घर-घर हिंदू समाज के लोगों को निमंत्रण दिया जाएगा। निमंत्रण पत्र व नव निर्मित मंदिर का चित्र, जन-जन तक पहुंचाने का अभियान प्रारंभ होगा।

इस अभियान में विश्व हिन्दू परिषद हर ग्राम, बस्ती तक पहुंच कर प्रत्येक हिंदू को पीले चावल देकर अयोध्या में श्रीरामलला के नूतन मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के पावन मौके पर अयोध्या पहुंचने का आमंत्रण देने का बीड़ा उठाया है। विहिप ने हिन्दू समाज से अपील की है कि 22 जनवरी को श्रीरामलला की नूतन मंदिर मे प्राण प्रतिष्ठा होगी। प्राण-प्रतिष्ठा में अधिक से अधिक हिंदू समाज को अयोध्या में रामलाल के दर्शन करना चाहिए। जो लोग घर में रहें, उन सभी को यह कार्यक्रम समूह में देखना चाहिए और मंदिरों में भव्य आरती हो। उस दिन दीपावली जैसा वातावरण संपूर्ण नगर, ग्राम, बस्ती में तैयार हो। हर घर में भगवा पताका, रंगोली, विद्युत साज-सज्जा, आतिशबाजी व दीप जलाकर मप्र में उत्सव का वातावरण बनेगा।

306 Views
What do you think?

Leave a Reply