अनोखा तीर, खातेगांव। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार को खातेगांव विधानसभा के ग्राम ओंकारा में भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा के समर्थन में आम सभा को संबोधित करने करने पहुंचे। जहां उन्होंने हजारों की संख्या सभा मे उपस्थित महिलाओं को कहा मेरी बहनों आज भाईदूज है, आपका आशीर्वाद लेने आया हूं। मुख्यमंत्री चौहान ने अपने 10 मिनिट के भाषण में भाजपा सरकार द्वारा हर वर्ग के लिए बनाई गई जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान का हेलिकॉप्टर दोपहर 12 बजकर 19 मिनिट पर हेलिपैड पर उतरा, 12 बजकर 24 मिनिट पर मुख्यमंत्री चौहान मंच पर पहुंचे। मंच से जनता का अभिवादन कर 12 बजकर 29 मिनिट पर उन्होंने जनता को संबोधित करना शुरू किया और 12 बजकर 38 मिनिट पर अपना भाषण समाप्त कर 12.45 मिनिट पर आष्टा के लिए रवाना हो गए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि मेरी बहनों अगर कांग्रेस आई तो ना लाड़ली बहना रहेंगी ना लाड़ली लक्ष्मी रहेगी। इस बार मेने दीवाली के पहले ही 7 तारीख को लाड़ली बहनों के खातों में रुपए डाल दिए। कांग्रेस ने मुझे रोकने की बहुत कोशिश की। चुनाव आयोग को शिकायत की कि मैं बहनों के खातों में रुपए ना डाल सकंू। लेकिन मैंने डंके की चोट पर मेरी बहनों के खाते में 1250 रुपए डाल दिए। मेरी बहनों में यही नहीं रुकने वाला हूं, पैसों के इंतजाम में लगा हूं। हमारी सरकार बनते ही 1250 रुपए से बढ़ाकर धीरे-धीरे 3 हजार रुपए मेरी बहनों में आपको दूंगा ये मेरी जिंदगी का दृण संकल्प है जिसे में पूरा करके रहूंगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि 21 वर्ष की युवतियों के नाम भी लाड़ली बहना योजना में जोड़े जाएंगे। उन्होंने विधानसभा प्रत्याशी से कहा कि आशीष जिन बहनों के नाम योजना में नहीं जुड़ पाए हैं उनकी सूची तैयार कर लो सरकार बनते ही उनके नाम योजना में जोड़ूंगा। बेटियों को शादी के समय एक लाख रुपए विदाई दी जाएगी। साथ ही अब से लाड़ली लक्ष्मी को 1 लाख 20 हजार से बढ़ाकर 2 लाख रुपए पढ़ाई के लिए दिए जाएंगे। मेरी बहनों में यही नहीं रुकूंगा आपको गैस सिलेंडर भी केवल 450 रुपए में ही दूंगा।
शिवराज सिंह ने आगे कहा मेरे किसान भाइयों में हमेशा आपके साथ हूं अब में गेहूं 2700 रुपए प्रति क्विंटल और धान 3100 रुपए प्रतिक्विंटल खरीदूंगा। हमने खातेगांव विधानसभा के कई गांवों में मां नर्मदा का जल पहुंचाया। मैं आज ओंकारा में वचन देता हूं कि सरकार बनने पर इस क्षेत्र के किसानों के खेतों तक भी नर्मदा का पानी पहुंचाएंगे साथ ही 60 साल से अधिक उम्र के किसानों को पेंशन भी दी जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीब वर्ग के लोगों को राहत देते हुए सभा में कहा कि हाथ खड़ा करके बताएं कितने लोगों के अभी पक्के मकान नहीं है। लोगों के हाथ खड़ा करने पर उन्होंने कहा कि मैंने अभी मुख्यमंत्री आवास योजना के फॉर्म भरवाए सरकार बनते ही पोर्टल चालू करूंगा और जिन लोगों को पक्के मकान नहीं मिले उनका नाम जुड़वाऊंगा भले ही बंगला ना बने पर पक्का मकान तो आपका बन जाए। आपके बिजली के भारी भरकम बिल मैं भरूंगा और आपको केवल 100 रुपए में बिजली दूंगा।
मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि मां नर्मदा के आशीर्वाद से मेरे लिए कुछ भी असंभव नहीं है। आपसे जो कह रहा हुं वो सब करके दूंगा और आपका विधायक आशीष शर्मा भी कलाकार है। पीछे पड़कर सब काम करवा लेता है। मेरे आदिवासी भाईयों अभी आशीष ने चि_ी लिखकर रानीदुर्गावती की प्रतिमा लगाने की बात कही। जल्द ही रानी दुर्गावती की भव्य प्रतिमा स्थापित करेंगे। मुख्यमंत्री चौहान ने मंच से जनता से पूछा आप बताइएं मैंने सरकार अच्छे से चलाई की नहीं, मैंने आपके लिए अच्छे काम किए या नहीं तो बताओ मेरी सरकार बनेगी की नहीं। इस पर जनता ने कहा बनेगी तो उन्होंने कहा सरकार ऐसे नहीं बनेगी सरकार बनानी है तो आपको आशीष शर्मा को जिताना होगा। आशीष विधायक बनेगा तभी मेरी सरकार बनेगी। आशीष शर्मा मेरा छोटा भाई है और अच्छा नेता है उसने आपके लिए बहुत काम किए हैं। मैं अपना सर झुकाकर आपसे आशिर्वाद मांगता हूं। आप अपने दोनों हाथ उठाकर मुझे और आशीष को आशीर्वाद दिजिए।
Views Today: 2
Total Views: 84

