Skip to content
Thursday, 22 October 2026
कृषि मध्य प्रदेश

आयुर्वेद हमारी सनातनी परम्परा का अमूल्य अंग – डॉ. श्रीवास्तव

1 min read
Text Size:

खरपतवार अनुसंधान निदेशालय, जबलपुर द्वारा ‘‘हर दिन हर किसी के लिए आयुर्वेद’’  के तहत  छात्रों, किसानों एवं आमजनों के लिए आयुर्वेद पर आधारित कार्यक्रम आयोजित किये गये। जिसका धनवंतरी जयंती पर समापन समारोह  ‘‘जन स्वास्थ के लिए आयुर्वेद’’ विषय पर व्याख्यान से किया गया। मुख्य अतिथि प्रख्यात आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. आर. के. श्रीवास्तव  थे।अध्यक्षता संस्था निदेशक डॉ. जे.एस. मिश्र ने की।

डॉ. श्रीवास्तव ने कहा कि आयुर्वेद हमारी सनातनी परम्परा का अमूल्य अंग है। जन स्वास्थ के लिए प्राचीन प़द्धति के रूप में जड़ी-बूटी औषधीय  पौधों  का उपयोग आयुर्वेद में प्राचीन काल से किया जाता रहा है। यह पद्धति सुगम, सुलभ और सस्ती होने के साथ-साथ अति लाभकारी है।

 

डॉ. मिश्र, ने कहा कि हम स्वस्थ  रहेंगे  तो समाज स्वस्थ रहेगा और स्वास्थ्य  के लिए आयुर्वेद पद्धति से उपचार अति महत्वपूर्ण है। हमारे देश में प्राकृतिक वनस्पतियां प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है ,बस इन्हें पहचान कर इसका सही उपयोग जरूरी है। साथ ही डॉ.मिश्र ने विभिन्न खरपतवारों में पाये जाने वाले औषधीय गुणों की जानकारी भी दी।

 

इस मौके पर निदेशालय के समस्त अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।  कार्यक्रम का संचालन डॉ. दीपक पवार ने लय और आभार प्रदर्शन आर. हाडगे द्वारा किया गया।

102 Views
What do you think?

Leave a Reply