यह बात गलत है…

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

आप जो यह तस्वीर देख रहे हैं, वह शहर के खंडवा बायपास का नजारा है। जहां पल-पल पर जाम के हालात निर्मित हो जाते हैं। इसकी मुख्य वजह बायपास स्थित पेट्रोल पंप के पास सड़क सकरी दिखाई देगी। जिसके चलते यह समस्या आम है। सड़क किनारे वाहन खड़ा हो जाए तो दोनों तरफ वाहनों की ंलबी कतार लग जाती है। इस दौरान वाहनों के प्रेशन हार्न की गूंज आसपास के इलाके में ध्वनि प्रदूषण का कारण बनकर उभरती है। इसके अलावा लंबे समय तक जाम के चलते लोगों को परेशानियों से अलग गुजरना पड़ता है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम को एक बार फिर यही समस्या देखने को मिली। जब, दर्जनभर से अधिक वाहनों के पहिये थम गए। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार के कारण आवागमन पूरी तरह ठप्प हो गया। हालांकि, कुछ देर बाद ट्राफिक धीरे-धीरे बहाल हो गया। लेकिन, इन सबके बीच यह जिक्र गलत नही होगा कि बायपास पर कुछ जगह व्यवस्था ध्वस्त है। जिसे दुरूस्त करने के साथ ही आवागमन को सुचारू बनाए रखने की कवायद जरूरी है। अन्यथा लोगों का वही दो टूक कहना, कि यह बात गलत है।

65 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!