पांच दिवसीय दीप उत्सव पर्व की शुरूआत… धनतेरस पर बाजार में उमड़े ग्राहक, करोड़ों का व्यापार

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। पांच दिवसीय दीपोत्सव पर्व की शुक्रवार से धनतेरस के साथ शुरूआत हुई। इस दिन जहां शहर के मुख्य बाजार क्षेत्र सहित अन्य मार्केटों में दिनभर रौनक रही। शहरवासी समेत दूरदराज गांवों से आए लोगों ने जमकर खरीददारी की। इस दौरान सोना-चांदी, कपड़े, इलेक्ट्रीक सामग्री, बर्तन तथा नए वाहनों का घरों में आगमन हुआ। जिसके चलते बाजार में जमकर धनवर्षा हुई। हालांकि त्यौहार पर खरीददारी को लेकर लोगों ने पहले से तैयारियां कर रखी थी, जो धनतेरस के मौके पर पूर्ण की। व्यापारियों से मिली जानकारी के अनुसार धनतेरस पर करोड़ों रूपए व्यापार हुआ है। यह भी कहा कि इस साल फसलों के बेहतर उत्पादन के चलते बाजार में ग्राहकी का पहले से अनुमान था। इसके मद्देनजर व्यापारियों के तमाम तैयारियां कर रखी थी। इधर, देर शाम को घरों घर धनतेरस के अवसर पर पूजा-अर्चना का दौर रहा, वहीं घर-आंगन दीपक से जगमगा रहे थे। इस मौके पर बच्चों में खासा उत्साह दिखा।

दीपमय हुआ शहर

धनतेरस पर्व पर शहर में शाम के समय नजारा कुछ ओर था। यहां विभिन्न इलाकों में मकानों के साथ साथ बड़ी-बड़ी इमारते रोशनी में डूबी हुई हैं। वहीं दीपों से घर-आंगन को आकर्षक रूप से सजाया गया था। जिसके चलते पूरा शहर दीपमय हो गया। इसी दिन बालिकाओं ने अपने-अपने घर के बाहर रांगोली से सुंदर आकृतियां उकेरी थी, जो दर्शनीय रहीं।

इलेक्ट्रानिक और ऑटो मोबाईल दुकानों पर रही भीड़

दीपावली पर्व के दो दिन पूर्व आने वाला त्यौहार धनतेरस पर इलेक्ट्रॉनिक, ऑटो- मोबाइल सहित सराफा, बर्तन बाजार, कपड़ा दुकानों पर शुक्रवार को पिछले वर्ष की तुलना में ग्राहकों का काफी आवागमन देखा गया। जहां दुकान मालिकों ने सुबह से अपनी दुकानों की साज सज्जा की। वहीं बाजारों में धनतेरस पर इलेक्ट्रॉनिक, ऑटो- मोबाइल, सराफा, बर्तन बाजार सहित कपड़ों की दुकानों पर देर रात तक ग्राहकों ने खरीदारी की। इस पर्व के चलते दुकानदारों ने तरह-तरह के ऑफर लागू कर ग्राहकों को अपने प्रतिष्ठान पर आने के लिए आकर्षित किया। हालाकि पांच दिवसीय दीपोत्सव की शुरुआत शुक्रवार को धनतेरस पर्व के साथ हुई। यह पांच दिवसीय पर्व क्षेत्र में भाईदूज तक मनाया जाएगा। इसके लिए लोगों ने घर व व्यवसायिक प्रतिष्ठान सजाए हैं। जबकि आटोमोबाइल व्यापार से जुड़े लक्ष्मण राजपूत, सुरेश विधानी ने बताया कि इस वर्ष काफी मात्रा में दो पहिया वाहनों की बिक्री हुई। हालाकी कुछ ग्रहाकों ने गुरुवार शाम को ही वाहनों की बुकिंग करा दी थी, ताकि धनतेरस पर ग्राहक अपने वाहन शुभ मुहूर्त में घर ले जा सकें। वहीं कुछ ग्राहकों ने दीपावली के दिन खरीदने का मन बनाया।

Views Today: 2

Total Views: 90

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!