रेल्वे कर्मचारी का शव मिला

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के पीलियाखाल के पास गुरुवार रात एक रेल्वे कर्मचारी का शव मिला है। जिला अस्पताल में मृतक के शव का पीएम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। रेलवे कर्मी की मौत एक्सीडेंट में हुई है या उसने खुदकुशी की है यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार खिरकिया तहसील के ग्राम बमहनगांव का रहने वाला सुनील पिता रणछोड़ नागले उम्र 35 साल शहर की जोशी कालोनी में अपने बीबी बच्चो के साथ रहता था। रेलवे में ट्रैक मेन का काम करता था। बीती रात करीब 9 बजे के आसपास जब वह ड्यूटी पर था। इस दौरान किसी सुपर फास्ट ट्रेन से टकराने से पीलियाखाल के खम्बा नंबर 670/21के पास उसका शव पड़ा मिला था। इस दौरान वहां से गुजरने वाले अन्य रेलवे कर्मियों ने देखा उसके सिर पर गम्भीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट नही हो सका है। बताया जा रहा है कि मृतक के दो छोटे बेटे है। हादसे के बाद पूरा परिवार सदमे है।

72 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!