अनोखा तीर, मसनगांव। पंचायत अंतर्गत आने वाले ग्राम गांगला तक जाने के लिए लोक निर्माण विभाग के द्वारा ठेकेदार के माध्यम से सड़क तथा पुलिया का निर्माण डोली घाट पर शुरु किया गया, लेकिन नहर छूटने से नदी में पानी आने के कारण पुलिया का काम रुक गया। ठेकेदार के द्वारा नदी में मिट्टी डालकर पानी रोककर पिलर डाले जा रहे थे, लेकिन अधिक पानी के कारण बैस नही बन पाया। नदी में जो मिटटी की पाल बांधकर पानी एकतरफ नाली कर निकाला गया, पर पानी कम मात्रा में निकलने से पानी की थोक मोरगा नाले तक चली गई। जिस वजह से किसानों के वाहन खेतों में नहीं जा पा रहे हैं। इस समय रवि सीजन की शुरूआत होने से किसान अपने वाहन लेकर कई किलोमीटर तक खेतों में जाते हैं, लेकिन देदली नदी के पुल से लेकर रेलवे लाइन तक पानी का भरा होने के वाहन डुब जाते है।
वाहनों में भरा जाता है पानी
पानी में दो पहिया वाहन एवं ट्रैक्टर ट्राली निकलने से इंजन में पानी भरा जाता है। अब तक कई किसानों की गाड़ी में पानी भराने के कारण आर्थिक नुकसान हो चुका है। लेकिन बुवाई का सीजन होने के कारण किसानों की मजबूरी है। खेतों में ट्रैक्टर ट्रालियों से खाद तथा बीज लेकर जाना पड़ रहा है। किसानों ने मांग की है कि नहर के पानी को नदी में से बराबर निकासी की जाए, जिससे कि पानी का बहाव बना रहे, किसानों को परेशानी न हो।
Views Today: 2
Total Views: 76

