मण्डी सचिव जिला पंचायत में संलग्न

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM


हरदा-
कृषि उपज मण्डी हरदा के सचिव संजीव श्रीवास्तव को विधानसभा निर्वाचन के तहत सामग्री प्रबन्धन का सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया था। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋषि गर्ग ने इस आदेश में संशोधन करते हुए उन्हें जिला पंचायत कार्यालय हरदा में संलग्न करने के आदेश जारी किये है। जारी आदेश अनुसार निर्वाचन सामग्री प्रबन्धन का दायित्व हरदा विधानसभा के लिये जनपद पंचायत हरदा के सीईओ व मुख्य नगर पालिका अधिकारी को सौंपा गया है तथा टिमरनी विधानसभा के लिये मुख्य नगर पालिका अधिकारी टिमरनी एवं जनपद पंचायत टिमरनी के सीईओ को सौंपा गया है। सामग्री प्रबन्धन कार्य के लिये नियुक्त ये अधिकारी नोडल अधिकारी एवं संयुक्त कलेक्टर के.सी. परते के मार्गदर्शन में कार्य करेंगे।

Views Today: 2

Total Views: 90

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!