विद्यार्थियों ने मतदान कराने की शपथ ली

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। आज महर्षि ज्ञानपीठ में लगभग 700 विद्यार्थियों ने शपथ ली कि हम घर जाकर अपने मम्मी-पापा, दादा-दादी, अंकल-आंटी एवं बड़े भाई-बहनों तथा पड़ोस के अंकल आंटियों से अपील करेंगे की सभी मतदान करने अवश्य जाएं। यह शपथ ग्यारहवीं क्लास की शिवानी ठाकुर एवं 12वीं क्लास की मुस्कान राठौर ने अपने सभी सहपाठियों को दिलाई और आओ मिलकर अलख जगाएं-शत प्रतिशत मतदान कराएं। पहले मतदान फिर जलपान के नारे भी लगाए। इस दौरान संस्था के समस्त स्टाफ के साथ-साथ संस्था के संचालक दीपक सिंह राजपूत उपस्थित रहे।

130 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!