पुलिस ने स्थाई फरार आरोपियों को किया गिरफ्तार

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। सिविल लाईन पुलिस ने थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह चौहान के निर्देशन में जिलाबदर स्थाई वारंटी को पकड़ने में सफलता हासिल की है। वारंटी की धरपकड़ के लिए एक टीम का गठन किया गया था। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि जिलाबदर योगेश उर्फ लल्लू चौहान उम्र 30 वर्ष निवासी खेड़ापति हनुमान वार्ड उक्त स्थान पर घूम रहा है। जिसको पुलिस ने घेराबंदी कर धर दबोचा। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया। आरोपी के द्वारा बंधपत्र का उल्लंघन करने पर धारा 122 के तहत करवाई की गई। गिरफ्तारी में विशेष भूमिका उप निरीक्षक रिपुदमन सिंह, प्रधान आरक्षक प्रवीण रघुवंशी, राहुल वर्मा, साइबर सेल से आ. कमलेश की रही।

५ साल से फरार आरोपी गिरफ्तार

 

इधर एसडीओपी खिरकिया के मार्गदर्शन में पुलिस ने थाना सिराली अंतर्गत 5 साल से नकबजनी के अपराध में फरार चल रहे स्थाई वारंटी मंशु पिता चेतराम कोरकू उम्र 40 वर्ष निवासी लफांगड़ाना को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया। स्थाई वारंट तामीली में थाना प्रभारी सिराली निरीक्षक अमित भावसार, सहायक उप निरीक्षक भगवानदास यादव, आ. अनूप उइके, आ. राहुल राजपूत की सराहनीय भूमिका रही।

84 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!