अनोखा तीर, हरदा। हरदा जिला अंतर्गत सीबीएसई से सम्बद्ध 15 निजी विद्यालयों के समूह सहोदय कॉम्प्लेक्स में साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं खेलकूद प्रतियोगिताएं 30 अक्टूबर से 8 नवंबर 23 तक आयोजित की गई। इन विधाओं में सभी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। प्रतियोगिताओं के समापन दिवस पर सेंट मैरी स्कूल में सांस्कृतिक विधा अंतर्गत समूह नृत्य एवं प्रश्न मंच का आयोजन किया गया। समस्त विधाओं में होलीफेथ स्कूल ने 296 अंक अर्जित कर ओवर ऑल चैंपियनशिप जीतकर सहोदय गु्रप में प्रथम स्थान प्राप्त कर संस्था का परचम लहराया। आयोजन का समापन पुरस्कार वितरण के साथ हुआ।
106 Views





