स्कूल में मना दीपोत्सव राम-लक्ष्मण, जानकी के रूप में सजे बच्चे

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। शहर के यूरो किड्स ज्ञान गंगा प्ले स्कूल में बुधवार को संस्था के नन्हे मुन्ने छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ दीपोत्सव मनाया गया। इस मौके पर बच्चों ने रांगोली से राम भक्त भगवान हनुमान का दार्शनिक छवि उकेरी गई। साथ ही मर्यादा पुरुषोत्तम राम, माता सीता, भ्राता लक्ष्मण तथा राम भक्त हनुमान की वेशभूषा में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। इस दौरान बच्चों की तालियां तथा प्रभु के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। इस अवसर पर माता लक्ष्मी एवं हनुमान की विशेष पूजा-अर्चना कर महाआरती की गई। संस्था प्रमुख अर्जुन सिंह चौहान ने दीपावली पर्व का महत्व बताते हुए सभी को पर्व की शुभकामनाएं प्रेषित की। अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

Views Today: 2

Total Views: 72

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!