१२ हजार रुपए की अवैध कच्ची शराब जब्त

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। एसपी संजीव कंचन, एएसपी राजेश्वरी महोबिया के निर्देशन में आगामी चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए अवैध मादक पदार्थ एवं अवैध शराब की धर पकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में अनुविभागीय पुलिस अधिकारी श्रीमती अर्चना शर्मा के मार्गदर्शन, थाना प्रभारी सिविल लाइन संतोष सिंह चौहान के निर्देशन में टीम का गठन किया गया। टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रेलवे अंडर ब्रिज के पास बैरागढ़ में विशाल मराठा नाम का एक व्यक्ति मोटरसाइकिल लेकर खड़ा है, जिसने हरे रंग की टीशर्ट पहनी हुई है। उसकी बाईक के दोनों तरफ प्लास्टिक की दो बड़ी केन में देशी महुआ कच्ची शराब को बेचने के मकसद से खड़ा हुआ है। हमराह स्टाफ ने मुखबीर की सूचना पर रवाना उक्त व्यक्ति को घेराबंदी करके पकड़ा। जिसने पूछने पर अपना नाम विशाल नवले बताया। जिसकी उम्र 35 साल जाति मराठा हरदा के टंकी मोहल्ले का रहने वाला है। आरोपी की बाईक में टंगी नीले रंग की कैन से करीबन 60 लीटर कच्ची शराब जब्त की गई। जिसकी कीमत लगभग 12 हजार रुपए है। आरोपी से अवैध कच्ची शराब सहित घटना में प्रयुक्त की गई मोटरसाइकिल क्र. एमपी47 एमजे 1278 हीरो कंपनी की पैशन प्रो जप्त कर पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना सिविल लाइन में अपराध धारा 34 (2)आबकारी एक्ट का मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है। गिरफ्तारी में थाना प्रभारी संतोष सिंह चौहान, उप निरीक्षक प्रकाश सोलंकी, आ.प्रदीप मालवीय, सैनिक संतोष ओझा, विकास कौशल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

128 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!