पत्रकार प्रतीक त्रिवेदी का किया सम्मान

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। सर्वब्राह्मण समाज संगठन द्वारा बुधवार को खंडवा बायपास स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में वरिष्ठ पत्रकार एवं न्यूज 18 के कार्यक्रम भैयाजी कहिन के मुख्य सूत्रधार प्रतीक त्रिवेदी का सम्मान किया गया। सर्वब्राह्मण समाज के संरक्षक मनोहरलाल शर्मा, चंद्रकांत शुक्ला, अध्यक्ष राजेश पाराशर ने उनको शाल श्रीफल भेंट किया। कार्यकारी अध्यक्ष पंडित आचार्य ओमप्रकाश पुरोहित ने मंत्रोच्चार से तिलक लगाया। वहीं महामंत्री सुनील तिवारी ने भगवान परशुराम की मूर्ति भेंट की। इस मौके पर मनोहरलाल शर्मा, चंद्रकांत शुक्ला, राजेश पाराशर, सुनील तिवारी, रोहित तिवारी, गजानंद डाले, संतोष पारिख, नितेश बादर, संदीप पुरोहित सहित सामाजिक बंधु उपस्थित थे।

145 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!