मतदाता जागरुकता कार्यक्रम आज टिमरनी में

 

अनोखा तीर, हरदा। विधानसभा निर्वाचन के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋषि गर्ग के मार्गदर्शन में मतदाता जागरूकता अभियान हरदा जिले में आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में जिला प्रशासन हरदा द्वारा मतदाता जागरूकता के लिए 9 नवंबर को ‘स्वीप संध्याÓ का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम शासकीय कन्या माध्यमिक शाला टिमरनी के परिसर में शाम 5 बजे से आयोजित होगा। कार्यक्रम में संगीत, नृत्य एवं कला के माध्यम से नागरिकों को मतदान का महत्व समझा कर मतदान के लिये प्रेरित किया जाएगा। स्वीप के सहायक नोडल अधिकारी संजय त्रिपाठी ने नागरिकों से जिला प्रशासन के इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील की है।

104 Views

Leave a Reply