Skip to content
Thursday, 22 October 2026
कृषि मध्य प्रदेश

किसान के फिंगरप्रिंट नहीं आने पर ओटीपी से खाद प्रदान करें: कलेक्टर श्री यादव

2 min read
Text Size:

 कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने खाद वितरण केंद्र मंदसौर मंडी, महाराणा प्रताप बस स्टैंड स्थित वितरण केंद्र एवं दलोदा मंडी वितरण केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर यादव ने निर्देश देते हुए कहा कि अगर किसी किसान के पीओएस मशीन पर फिंगरप्रिंट नहीं आते हैं, तो ऐसी स्थिति में किसान के मोबाइल पर भेजी हुई ओटीपी से खाद प्रदान करें।

कलेक्टर यादव ने कहा कि जिले के सभी खाद वितरण केंद्रों पर किसानों के लिए छांव की व्यवस्था एवं पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करें। खाद वितरण के दौरान किसानों को किसी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए। वितरण केंद्र पर किसानों की लंबी लाइन को ध्यान में रखते हुए, सभी किसानों का नाम रजिस्टर में दर्ज करें एवं उन्हें टोकन नंबर प्रदान करें। जब किसान का टोकन नंबर आ जाए, उस समय किसान को मोबाइल से फोन कर वितरण केंद्र पर बुलाए और खाद प्रदान करें। जिससे किसानों का समय बचेगा एवं किसानों को असुविधाओं का सामना नहीं करना पड़ेगा।

कलेक्टर ने मंदसौर मंडी में स्थित वितरण केंद्र पर एक अतिरिक्त काउंटर बढ़ाने के भी निर्देश  निर्देश  दिए। उन्होंने कहा कि एक कंप्यूटर भी  लगाएं  एवं पीओएस मशीन भी बढ़ाई जाए। किसानों को सर्वर डाउन के अलावा अन्य किसी भी प्रकार की समस्या वितरण केंद्र पर नहीं होनी चाहिए। ऐसे किसान जिनकी चार पावती है। उनको एक ही दिन चारों पावती पर खाद वितरण किया जाए। किसान को बार-बार वितरण केंद्र पर आने की आवश्यकता  नहीं  है। वितरण केंद्रों पर स्टॉक पर्याप्त मात्रा में रखें। कलेक्टर ने खाद वितरण केंद्र पर उपस्थित किसानों से कहा कि जिले में खाद को लेकर किसी प्रकार की समस्या नहीं है। जिले में पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध है। किसानों को किसी प्रकार से चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। समय-समय पर जिले में खाद की रैक आ रही है।

 

118 Views
What do you think?

Leave a Reply