अनोखा तीर, हरदा। विधानसभा निर्वाचन के दौरान हरदा जिले के लिए नियुक्त पुलिस प्रेक्षक रमेशचन्दर छाजता ने सोमवार को जिले के सोडलपुर व टिमरनी के क्रिटिकल मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने इसके अलावा टेमागांव व छिदगांवमेल में स्थैतिक निगरानी दल के चेकपोस्ट का भी निरीक्षण किया और वहां उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों से अब तक की गई कार्यवाही की जानकारी ली। इस दौरान पुलिस अधीक्षक संजीव कंचन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती राजेश्वरी महोबिया व एसडीओपी टिमरनी आकांक्षा तल्या सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
111 Views

