माइक्रो ऑब्जर्वर्स का प्रशिक्षण आज

 

अनोखा तीर, हरदा। विधानसभा निर्वाचन के लिए हरदा और टिमरनी दोनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए नियुक्त किए गए माइक्रो ऑब्जर्वर्स का प्रशिक्षण 7 नवंबर को आयोजित होगा। प्रशिक्षण प्रभारी एलएन प्रजापति ने बताया कि 7 नवम्बर को उन माइक्रो आब्जवर्स को प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिनकी ड्यूटी मतदान दलों के साथ लगी है। यह प्रशिक्षण अपरान्ह 3 बजे से पॉलिटेक्निक कॉलेज में आयोजित किया गया है। इस प्रशिक्षण में हरदा विधानसभा क्षेत्र के प्रेक्षक हनीश छाबड़ा और टिमरनी विधानसभा क्षेत्र के प्रेक्षक नरिंदर सिंह बाली भी उपस्थित रहेंगे।

91 Views

Leave a Reply