अनोखा तीर, हरदा। रबी मौसम वर्ष 2023-24 अन्तर्गत कुछ किसानो द्वारा निजी सिंचाई स्त्रोत से पलेवा कर, बोनी का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। वही दूसरी ओर कमांड एरिया के कृषको द्वारा पलेवा का कार्य किया जा रहा है तथा कुछ कृषकों द्वारा गेहूं की सूखे में बोनी कर नहर से पानी दिया जा रहा है। वर्तमान में जिले में रबी बोनी हेतु 15458 मे. टन यूरिया, 16663 मे.टन डी.ए.पी., 3607 मे.टन एन.पी.के. कॉम्प्लेक्स तथा 4842 मे. टन सिंगल सुपर फास्फेट उर्वरक जिले में वितरण किया जा चुका है। वर्तमान में जिले में 797 मे. टन यूरिया, 112 मे.टन डीएपी, एनपीके कॉम्प्लेक्स 607 मे.टन तथा सिंगल सुपर फॉस्फेट 1388 मे. टन उपलब्ध है। उपसंचालक एमपीएस चन्द्रावत ने बताया कि रविवार को एनपीके कॉम्प्लेक्स 20:20:00:13 एवं एनपीके 12:32:16 की क्रमश: 1100 एवं 485 मे. टन मात्रा की उर्वरक रैक, हरदा रैक पाईंट पर प्राप्त हुई है। इसके पश्चात 8 नवम्बर तक एनएफएल कंपनी की एनपीके कॉम्प्लेक्स 20:20:00:13 की 1342 मे. टन उर्वरक की रैक तथा कोरोमंडल कंपनी की यूरिया उर्वरक की हॉफ रैक व इफको कंपनी की यूरिया उर्वरक की रैक आगामी सप्ताह में हरदा रैक पाईंट पर आना संभावित है। श्री चन्द्रावत ने बताया कि जिले के सभी डबल लॉक केन्द्रो विपणन समितियों एवं सेवा सहकारी समितियों में मांग अनुसार एनपीके कॉम्प्लेक्स एवं यूरिया उर्वरक आरओ व डीडी पर उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिले में कृषकों की मांग अनुसार पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध है।
Views Today: 2
Total Views: 130

