14 नवम्बर को मनेगा अन्नकूट उत्सव

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। सर्वब्राह्मण समाज संगठन की एक बैठक रविवार शाम को 5 बजे से जैसानी हॉल में रखी गई। बैठक की अध्यक्षता समाज के अध्यक्ष राजेश पाराशर ने की। इस दौरान अन्नकूट उत्सव मनाने पर विचार विमर्श किया गया। सभी ने 14 नवम्बर को अन्नकूट उत्सव मनाने पर सहमति व्यक्त की। इस दौरान नितेश बादर, कैलाश शर्मा, लोकेश शर्मा ने अपने विचार व्यक्त किए। बैठक के दौरान हरियाणा गौड़ ब्राह्मण समाज के नव निर्वाचित अध्यक्ष शंकरलाल शर्मा एवं भार्गव समाज के अध्यक्ष मदनलाल शर्मा का सम्मान किया गया। बैठक का संचालन महामंत्री सुनील तिवारी ने किया। आभार संगठन के कोषाध्यक्ष गजानंद डाले ने व्यक्त किया। बैठक के बाद समाज के वरिष्ठ सदस्य दीप उपाध्याय के पिता स्व.लीलाधर उपाध्याय का देहावसान होने पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान सर्व ब्राह्मण समाज के संरक्षक मनोहरलाल शर्मा, चंद्रकांत शुक्ला, एलएन पाराशर, कार्यकारी अध्यक्ष पंडित आचार्य ओमप्रकाश पुरोहित,उपाध्यक्ष रोहित तिवारी, लोकेश शर्मा,सांस्कृतिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष दीपक शुक्ला, युवा संरक्षक सुधीर शर्मा, अनुराग पांडे, महिला इकाई अध्यक्ष ममता पाठक, सचिव अदिति गुरु, सुधा पुरोहित, किशोर शुक्ला, शांति जैसानी, संदीप पुरोहित, संदीप स्वामी, योगेश तारे, प्रभात दुबे, शुभम शर्मा, सुदीप मंडलोई सहित सामाजिक बंधू उपस्थित थे।

92 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!