अनोखा तीर, सिराली। चुनावी अभियान अपने चरम पर है। प्रदेश भर में राजनेताओं की जनसभा एवं चुनावी अभियान चल रहा है। करणी सेना परिवार पूरे प्रदेश में भाजपा को विश्वासघाती बताकर विरोध कर रहे हैं। इसी कड़ी में हरदा में भी भाजपा का विरोध दोनो विधानसभा में देखने को मिल रहा है। सिराली के समीप ग्राम लोलांगरा में जब भाजपा प्रत्याशी संजय शाह गए तब करणी सेना अपनी बात रखना चाहती थी, जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके साथ धक्का मुक्की कर दी। जिससे गुस्साए करणी सैनिकों ने संजय शाह को घेर लिया। मामले को बढ़ता देख पूरे जिले से करणी सेना शाह के घर भारी संख्या में पहुंच गए, संजय शाह ने करणी सेना से उक्त मामले में माफी मांगी एवं करणी सेना को आगे ऐसी किसी घटना के न होने का आश्वासन दिया। गौरतलब है कि बीती 8 जनवरी को भोपाल में ठाकुर जीवन सिंह शेरपुर द्वारा सर्वसमाज को लेकर बहुत बड़ा आंदोलन किया था। जिसमें भाजपा सरकार ने 18 मांगो पर अपनी स्वीकृति प्रदान की थी जो कि बाद में पूरी नहीं की। इसका विरोध पूरे प्रदेश में उन्हें झेलना पड़ रहा है। इसी को लेकर ग्राम लोलांगरा में भी करणी सेना के लोग मिलना चाह रहे थे, भाजपा कार्यकर्ताओं के विवादित टिप्पणी से गुस्साए करणी सैनिकों ने पूरे जिले से आकर संजय शाह के घर पर जाकर इसका विरोध कर दिया। बाद में विधायक द्वारा माफी मांग लेने से मामला शांत हुआ।

