अनोखा तीर, हरदा। कुछ समय पहले ऑनलाईन खरीदी के व्यापार में एक तरह से लोगों का रुझान बढ़ा था, लेकिन ऑनलाईन खरीदी में धोखा खाने के बाद ग्राहकों ने अब बाजार की ओर रुख करना प्रारंभ कर दिया है। दीपावली के पहले पुष्य नक्षत्र पर शनिवार और रविवार सराफा बाजार से लेकर आटो मोबाइल, कपड़ा, इलेक्ट्रानिक्स बाजार गुलजार रहा। बताया जा रहा है कि इस वर्ष बाइक की रफ्तार जबरदस्त रही और जिले भर में दोनों दिन करीब 500 से अधिक दोपहिया वाहनों की बिक्री हुई। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष दोपहिया की बिक्री बढ़ी है। उपभोक्ताओं को आकर्षित करने के लिए सराफा से लेकर आटो मोबाइल, कपड़े व इलेक्ट्रानिक्स में आकर्षक आफर दिए गए। कंपनियों द्वारा दिए जा रहे आफरों का उपभोक्ताओं द्वारा फायदा उठाया जा रहा है। शुभ दिनों के लिए जबरदस्त बुकिंग की गई है। फाइनेंस व कम डाउन पेमेंट पर गाड़ियां उपलब्ध है। पुष्य नक्षत्र के दिन उपभोक्ताओं ने मनपसंद आभूषणों की खरीदारी की। सराफा संस्थानों में त्योहारी सीजन व शादी सीजन के हिसाब से गहनों की नई रेंज भी उपलब्ध है।
सराफा संस्थानों में दोपहर बाद आने लगी भीड़
सराफा संस्थानों में मनपसंद गहनों की खरीदारी करने उपभोक्ताओं की भीड़ आने लगी। पुष्य नक्षत्र के दिन लोगों ने चूड़ी, नेकलेस, कंगन, टाप्स, हार के साथ ही सिक्कों की खरीदारी की। साथ ही कुछ संस्थानों में तो उपहार योजनाएं भी चलाई जा रही है। जोहरी एंपोरियम के संचालक सुयोग सोनी ने बताया कि उसे नक्षत्र पर अच्छी ग्रह की हुई दूसरे दिन रविवार को दोपहर 1 के पहले तक ग्राहकों ने आकर खरीदी की। इसी तरह धनतेरस को लेकर अच्छी ग्रहकी की उम्मीद है।
धनतेरस के लिए भी जबरदस्त बुकिंग
पुष्य नक्षत्र के साथ ही धनतेरस के लिए भी उपभोक्ताओं द्वारा अपनी मनपसंद कार-बाइक की जबरदस्त बुकिंग की गई है। सुरजीत बजाज के संचालक सुरेश विधानी ने बताया कि पुष्य नक्षत्र के दोनों दिनों में 47 दोपहिया वाहनों की बिक्री हुई। इसके अलावा धनतेरस के लिए 50 से अधिक 125 सीसी बाइक की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। धनतेरस तक करीब 250 से 300 दो पहिया वाहन बिक्री होंगे। इस वर्ष आटोमोबाइल की रफ्तार पिछले वर्ष की तुलना में ज्यादा रहने की उम्मीद है। इसके साथ ही दोपहिया में आकर्षक फाइनेंस स्कीम व एक्सचेंज बोनस का लाभ दिया जा रहा है। फाइनेंस पर गाड़ियां उपलब्ध है और कम डाउन पेमेंट है।
खूब बिके कपड़े
कपड़ा बाजार में भी जबरदस्त खरीदारी रही और कपड़े संस्थानों में मनपसंद कपड़े खरीदने ग्राहकों की भीड़ लगी रही। कपड़े संस्थानों में त्योहारी सीजन व शादी सीजन के हिसाब से कपड़ों की नई रेंज भी उपलब्ध है। उपभोक्ताओं को लुभाने के लिए आकर्षक आफरों की बौछार भी की जा रही है।

टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन की बिक्री भी बढ़ी
इलेक्ट्रानिक्स संस्थानों में टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन सहित अन्य इलेक्ट्रानिक्स उत्पादों की खरीदारी भी काफी ज्यादा बढ़ गई। ग्राहकों को लुभाने के लिए कंपनियों द्वारा आकर्षक फाइनेंस आफर के साथ ही छूट भी दी जा रही है। इलेक्ट्रानिक दुकान संचालक दीपक गुंजन ने बताया कि पुष्य नक्षत्र के दोनों दोनों में अपेक्षाकृत बिक्री हुई। इसके अलावा धनतेरस पर भी अच्छी बिक्री होने की उम्मीद है।
Views Today: 2
Total Views: 74

