श्रीराम के अस्तित्व का प्रमाण मांगने वाले अब पहुंच रहे हनुमान जी की शरण में : अमरसिंह मीणा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। सनातन धर्म की आस्था के केन्द्र, हमारे जीवन के आधार स्तम्भ भगवान श्रीराम को काल्पनिक बताने वाली कांग्रेस चुनावी हित साधने के लिए अब धार्मिकता का ढकोसला कर रही है। हरदा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रामकिशोर दोगने विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक हनुमान मंदिरों में चोला चढ़ाने ओर हनुमान चालीसा पाठ करने के लिए हर पुजारियों को १-१ हजार रुपए दे रहे हैं। यह आरोप यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति में भाजपा जिलाध्यक्ष अमरसिंह मीणा ने लगाएं है। श्री मीणा ने कहा कि कांग्रेस को श्रीराम मंदिर के पोस्टर लगाने पर आपत्ति है। लेकिन अपनी चुनावी नैया पार लगवाने के लिए श्रीराम भक्त हनुमानजी को चोला चढ़ाने ओर हनुमान चालीसा पाठ करने के लिए विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव गांव में पुजारियों को एक एक हजार रुपए दे रहे हैं। क्या यह आचार संहिता का उल्लघंन नहीं है। हमारे पूजनीय ग्रंथ रामायण जी को काल्पनिक कथा एवं उपन्यास बताने वाली कांग्रेस केवल चुनाव के समय ही धार्मिक होने का दिखावा करती है। वैसे तो चुनावी आचार संहिता के चलते प्रत्याशी द्वारा किए जाने वाला चाय नाश्ते का खर्च भी चुनाव खर्च में शामिल होता है। लेकिन धार्मिक दृष्टि से किए जाने वाले इस खर्च का कोई दस्तावेजी प्रमाण तो उपलब्ध हो नहीं सकता, किन्तु यह अप्रमाणिक सत्य है कि कांग्रेस प्रत्याशी रामकिशोर दोगने द्वारा यह कार्य किया जा रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष अमरसिंह मीणा ने कहा कि हम हनुमानजी को चोला चढ़ाने या हनुमान चालीसा पाठ करने का विरोध नहीं करते, लेकिन यह ढकोसला केवल आचार संहिता के चलते ही क्यों। श्री मीणा ने कहा कि हम निर्वाचन अधिकारी से इसकी जांच कराने और इस खर्च को उनके चुनाव खर्च में भी शामिल करने की मांग करेंगे। उन्होंने कहा कि इससे पहले श्री दोगने ने पूरे विधानसभा क्षेत्र में सभी मंदिरों में ऐसा क्यों नहीं किया। अगर वह हमेशा ऐसा करते रहे होते तो यह चर्चा का विषय नहीं होता। लेकिन केवल चुनावी लाभ के लिए ऐसा करना कहा तक उचित है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि हनुमानजी भी ऐसे ढोंगियों को भलि भांति जानते हैं। जो राम को नहीं मानते वह हनुमानजी को क्या मानेंगे।

Views Today: 2

Total Views: 82

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!