अनोखा तीर, हरदा। शनिवार को ग्राम झाड़पा के पास हुए सड़क हादसे में 19 वर्षीय युवक की उपचार दौरान मौत हो गई। जिला अस्पताल में मृतक के शव का पीएम कर परिजनों को सौंप दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार छीपाबड़ थाना क्षेत्र के ग्राम भोरदी के रितेश पिता दिनेश उम्र 19 वर्ष अपने गांव से ग्राम धौलपुर जा रहा था। इस दौरान ग्राम झाड़पा के पास उसे एक पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए पहले रहटगांव लेकर गए। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। उपचार दौरान युवक की मौत हो गई।
82 Views

