छिंदवाड़ा सांसद नकुलनाथ ने बैड़ी में की चुनावी सभा  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। हरदा विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी डॉ.आरके दोगने के पक्ष में रविवार को छिंदवाड़ा सांसद नकुलनाथ ने ग्राम बैड़ी में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार फिर से प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने जा रही है। हमारी सरकार की पहली प्राथमिकता भय, भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश बनाना है। हम सरकार बनने के साथ ही 11 चुनावी वचन और 101 वादे पूरे करेंगे। अवैध रेत उत्खनन, भू-माफिया पर सख्ती से प्रतिबंध लगाने की बात भी कही। साथ ही कहा कि सरकार बनने के साथ ही किसानों का दो लाख रुपए तक का कर्जा माफ होगा। नकुलनाथ ने कहा कि किसानों को पांच हॉर्सपावर तक बिजली मुफ्त में एवं दस हॉर्सपावर तक आधे दामों में दी जाएगी। कमलनाथ सरकार किसानों से 2600 रुपए गेहूं एवं धान 2500 रुपए प्रति क्विंटल खरीदेगी। वहीं किसानों को सिंचाई के लिए बारह घण्टे बिजली उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि कन्यादान की राशि एक लाख एक हजार रुपए करेंगे। प्रदेश के हर परिवार को 25 लाख का स्वास्थ्य एवं 10 लाख का दुर्घटना बीमा करवाया जाएगा। सांसद नकुलनाथ ने पीएम मोदी के मध्यप्रदेश में दो नेताओ के बेटे को सेट करने के बयान को लेकर पलटवार करते हुए कहा कि जो हम पर परिवारवाद का आरोप लगा रहे हैं। वो पहले अपना घर देखे गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं वसुंधरा राजे सिंधिया के बेटे किस पद पर हैं। पहले यह बताएं फिर दूसरों पर आरोप लगाएं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भाजपा की तरह झूठी घोषणाएं नहीं करती, बल्कि वचन देती है। नकुलनाथ ने कहा कि हमने जो भी वचन दिए हैं उन्हें सरकार बनते ही पूरा किया जाएगा। कांग्रेस प्रत्याशी डॉ आरके दोगने ने भी जनता के बीच अपनी बात रखते हुए कहा कि यह चुनाव धनबल एवं जनता की भयमुक्त करने का है। उधर, पूर्व नपाध्यक्ष सुरेंद्र जैन एवं कांग्रेस नेता राजेंद्र पटेल ने भी मंत्री कमल पटेल पर संगीन आरोप लगाए। इस दौरान कई लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

Views Today: 2

Total Views: 76

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!