मतदाता जागरुकता रैली निकाली

 

अनोखा तीर, हरदा। मतदाता जागरुकता अभियान अंतर्गत, स्वीप गतिविधि में हाईस्कूल अबगांव खुर्द के विद्यार्थियों एवं स्टॉफ के द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। मतदान के लिए जागरूकता हेतु सेल्फी प्वाइंट बनाया गया और हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस दौरान प्राचार्य श्याम सुंदर नेगी, चंद्रगोपाल बांके, रामकृष्ण गोस्वामी, मीना उमरिया, अंजू गुहा, इंद्रा पालीवाल, सोनिया साहू, संतोष बघेल, अनिता उमरिया, हरिदास पटेल, सुनील गोल्या, रामेश्वर बेड़ा आदि उपस्थित रहे।

264 Views

Leave a Reply