सभी का उत्थान, सभी का कल्याण, यही हमारा प्रयास : कमल पटेल

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। भाजपा प्रत्याशी कमल पटेल ने आज हरदा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में जनसंपर्क किया। उन्होंने ग्राम मझली, अबगांवखुर्द, डगावानीमा, जिजगांवकलां, सोनखेड़ी, इकडालिया, घोड़ाकुण्ड, गांग्याखेड़ी, गोगिया, नान्दरा, गोयत में जनसंपर्क कर भाजपा के पक्ष मेंं मतदान करने की अपील की। श्री पटेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि सभी का उत्थान, सभी का कल्याण ही हमारा प्रयास है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज विश्व में भारत की जय-जयकार हो रही है। अयोध्या में प्रभु श्रीराम का मंदिर बन रहा है, कश्मीर से धारा 370 समाप्त कर दी गई है। हर घर नल से जल पहुंच रहा है, गरीबों के पक्के आवास बन रहे हैं, आयुष्मान कार्ड योजना में 5 लाख रुपए तक निशुल्क ईलाज, गरीबों को निशुल्क राशन, किसान सम्मान निधि, लाड़ली बहना योजना में 1250 रुपए प्रतिमाह यह सब आपने कमल के फूल की बटन दबाई इसीलिए संभव हुआ है। हरदा को जिला बनाने से लेकर, खिरकिया तक नहर पहुंचाने और 100 प्रतिशत सिंचित जिला बनाने तक हमारे विकास कार्य जारी हैं। यह केवल कमल के प्रदेश और देश में भाजपा की सरकार बनाने से ही संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि नवोदय विद्यालय चारूवा, शासकीय महाविद्यालय खिरकिया, विधि महाविद्यालय हरदा, आईटीआई पॉलिटेक्निक कॉलेज हरदा, हरदा में केंद्रीय विद्यालय खुलवाने से लेकर 2 सीएम राईज, 2 पीएम राइज स्कूल की स्वीकृति कराने तक विकास का क्रम जारी है और सतत जारी रहेगा। आपके एक वोट ने हरदा के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, आगे भी निभाएगा। आपका एक वोट हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने ग्राम मंझली, हरदा में जनसंपर्क कर भाईयों बहनों का आशीर्वाद प्राप्त किया। शहीद ईलाप सिंह माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना 118 गांव एवं मोरंड गंजाल संयुक्त सिंचाई परियोजना 144 गांव स्वीकृत होने से हमारा हरदा मध्यप्रदेश का पहला 100 प्रतिशत सिंचित जिला बन गया है।

कांग्रेस ने किए थे बड़े-बड़े वादे

2018 में कांग्रेस ने जनता से बड़े-बड़े वादे किए, ऐसा कोई वर्ग नहीं था जिससे वादा न किया हो। युवाओं से कहा 4 हजार रुपए बेरोजगारी भत्ता देंगे, स्व-सहायता समूह की बहनों से कहा समूहों का कर्जा माफ करेंगे, वादे तो पूरे नहीं किए उल्टा जनकल्याण की योजनाएं बंद कर दी और तो और गरीबों की संबल योजना भी बंद कर दी थी, बुजुर्गों के तीर्थ दर्शन बंद कर दिए।

Views Today: 2

Total Views: 246

Leave a Reply

error: Content is protected !!