आज हरदा आएंगे केंद्रीय खेल मंत्री

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित कमल विजय संकल्प यात्रा और युवा सम्मेलन में केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर आज 5 नवंबर को हरदा आएंगे। युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विजय जेवल्या ने बताया कि रविवार को दोपहर एक बजे से जिला मुख्यालय के संत रविदास चौक से कमल विजय संकल्प यात्रा बाइक रैली शुरू होगी। जो शहर के प्रमुख मार्गों से होकर नारायण टॉकीज चौक पर पहुंचेगी। जिसमें केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री राहुल चहल और राष्ट्रीय कवि सुमित ओरछा शामिल होंगे। गौरतलब हे कि केंद्रीय खेल मंत्री ठाकुर दमोह से हेलिकॉप्टर से दोपहर साढ़े तीन बजे हरदा आएंगे। वहीं युवाओं को प्रदेश और क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा के कमल के फूल पर वोट देने की अपील करेंगे। युवा सम्मेलन में शामिल होने के बाद केंद्रीय मंत्री भोपाल के लिए रवाना होंगे।

Views Today: 2

Total Views: 82

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!