सनफ्लावर स्कूल में हुई खो-खो एवं कबड्डी प्रतियोगिता

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। सहोदया काम्प्लेक्स जिला हरदा द्वारा कबड्डी एवं खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन सनफ्लावर स्कूल में किया गया। प्रतियोगिताओं में 375 छात्र-छात्राओं ने नॉक आउट मैचों के जरिए सेमी फाईनल में पहुंची। वे अण्डर 14 में होलीफेथ, सूर्योदय और सियोन-रे एवं फाउंडेशन की टीम पहुंची, फाईनल मैच में होलीफेथ ने सूर्योदय को हराया। इस तरह खो-खो प्रतियोगिता में प्रथम स्थान होलीफेथ, दूसरा सूर्योदय एवं तीसरा सियोन-रे खिरकीया ने प्राप्त किया और अण्डर 19 में प्रथम स्थान सनफ्लावर स्कूल, द्वितीय स्थान फाउन्डेशन ऑफ एजुकेशन स्कूल एवं तृतीय स्थान अकादमिक हाईट्स स्कूल टिमरनी का रहा। रोमांच भरे माहोल में सम्पन्न हुई कबड्डी प्रतियोगिताओं में अण्डर 14 में प्रथम स्थान फाउन्डेशन ऑफ एजुकेशन स्कूल, द्वितीय स्थान डेली स्कूल ऑफ एजूकेशन सोडलपुर तथा तृतीय स्थान सूर्योदय ग्लोबल अकादमिक, खिरकिया ने प्राप्त किया। अण्डर 19 में सूर्योदय ग्लोबल, खिरकिया प्रथम स्थान, होलीफेथ स्कूल द्वितीय स्थान तथा डेली स्कूल ऑफ एजूकेशन तृतीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ शिक्षण विकास समिति के सचिव सुरेशचन्द्र अग्रवाल की अध्यक्षता, प्रवीण अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य एवं प्रसिद्ध कबड्डी खिलाड़ी जगदीश शर्मा, अखिलेश अवस्थी के विशेष आतिथ्य में प्रारम्भ हुआ। आयोजन में अतिथियों के रूप में सल्मा खान, राजेश बिलिया, भूपेन्द्र तोमर, अनिता मिश्रा, आनन्द तिवारी, भारती सोनकर, प्रवीण बाथम, फारूख खान, सार्थक अवस्थी जितेन्द्र जाट, पूजा विश्नोई, काछी दुगाया सहित अनेक नगर के श्रेष्ठ खिलाड़ी उपस्थित थे। कार्यक्रम के द्वितीय चरण में पुरस्कार वितरण समारोह हुआ। आयोजन में अपने विचार व्यक्त करते हुए सुरेशचन्द्र अग्रवाल ने कहा कि आयोजन की सफलता सभी टीमों के परस्पर सहयोग पर आधारित होती है और फिर हार या जीत तो मील के पत्थर है। हमें प्रयत्न करना नहीं छोड़ना चाहिए. अगले प्रयासों में जीत हमारी होगी। प्रवीण अग्रवाल ने छात्रों के उत्साह की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा नियमित अभ्यास को महत्व दिया। विशेष अतिथि जगदीश शर्मा ने अपने उद्धबोधन में कहा कि इसी समिति के कारण ही में आज इस मुकाम पर पहुंचा हूं। समिति का सहयोग मुझे बराबर मिलता रहा है, इसके लिए में उन्हें धन्यवाद देता हूं। कार्यक्रम में शिक्षण विकास समिति के कार्यकारिणी सदस्य नवनीत पटेल, लखनलाल अग्रवाल, उप प्राचार्या सम्पा दत्ता, गौरव अग्रवाल सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका शाह, शिक्षक अंकित परिहर, अवधेश चौहान एवं दीपक जोशी ने किया। अंत में आभार उप-प्राचार्य राजेश जोशी ने व्यक्त किया और सभी के सहयोग की सराहना की।

Views Today: 2

Total Views: 110

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!