देशी कट्टा व जिंदा कारतूस के साथ धराया जिलाबदर का आरोपी

 

अनोखा तीर, हरदा। एसपी संजीव कुमार कंचन, एएसपी राजेश्वरी महोबिदया एवं एसडीओपी हरदा के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह चौहान थाना सिविल लाइन द्वारा स्थाई वारंटी की धरपकड़ हेतु टीम का गठन किया गया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने जिलाबदर आरोपी मुकेश पिता लक्ष्मीनारायण निवासी फॉरेस्ट कॉलोनी को खेड़ीपुरा से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है। जिसके पास से एक देशी कट्टा, जिंदा कारतूस मिला है। आरोपी के विरुद्ध धारा सदर 14 राज्य सुरक्षा अधिनियम, 188, 25, 27 आर्म्स एक्ट का मामला पंजीबद्ध कर न्यायालय पेश किया। कार्रवाई में विशेष भूमिका उप निरीक्षक संदीप यादव, उप निरीक्षक रिपुदमन सिंह, प्रधान आरक्षक बृजेश साहू, प्रधान आरक्षक अजय रघुवंशी, प्रवीण रघुवंशी, आरक्षक राहुल वर्मा, प्रदीप मालवीय की रही।

104 Views

Leave a Reply