भाजपा प्रत्याशी के जनसंपर्क दौरान करणी सेना का विरोध

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। टिमरनी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम लोलांगरा में शनिवार को जनसंपर्क के लिए पहुंचे भाजपा प्रत्याशी संजय शाह को करणी सेना परिवार के विरोध का सामना करना पड़ा। दोनों पक्षों में झूमा-झटकी भी हुई। विरोध कर रहे करणी सैनिकों का कहना है कि वे 8 जनवरी को भोपाल में हुए आंदोलन के दौरान सीएम ने मांगो को पूरा करने का आश्वासन दिया था। इसके बाद भी सवर्ण समाज की मांगों को अब तक पूरा नहीं किया गया। इसके कारण करणी सेना परिवार के सदस्यों में नाराजगी है। वहीं, करणी सैनिक कल रविवार को भाजपा प्रत्याशी संजय शाह के बंगले का घेराव करेंगे। करणी सेना के जिलाध्यक्ष सुनील सिंह राजपूत ने कहा कि मौजूदा सरकार ने ग्रामीणों की समस्या और अन्य कार्यों को लेकर करणी सेना अपनी बात वोट मांगने पहुंचे भाजपा प्रत्याशी संजय शाह के समक्ष शांतिपूर्ण रूप से रखना चाहती थी। लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने जबरदस्ती कर करणी सेना परिवार के छोटे-छोटे कार्यकर्ताओं के साथ अभद्रता करते हुए झूमाझटकी की। जिसको लेकर भाजपा प्रत्याशी का अब गांव-गांव विरोध करेंगे।

Views Today: 2

Total Views: 118

Leave a Reply

error: Content is protected !!