दीपावली पर सिर्फ २ घंटे कर सकेंगे ग्रीन पटाखों का उपयोग

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। दीपावली के त्योहार पर 12 नवंबर रात्रि 8 बजे से 10 बजे तक सिर्फ दो घण्टे के लिए ग्रीन पटाखों का उपयोग किया जा सकेगा। शेष समय पटाखों के उपयोग पर प्रतिबंध रहेगा। उक्त आदेश क्षेत्रीय कार्यालय मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड व राष्ट्रीय हरित अधिकरण भोपाल बेंच द्वारा पारित किया गया है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी ऋषि गर्ग ने दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 में प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए जन सुरक्षा की दृष्टि से प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार 12 नवम्बर को रात्रि 8 बजे से रात्रि 10 बजे तक दो घण्टे की अवधि हेतु ग्रीन पटाखो के ही उपयोग करने की अनुमति रहेगी। शेष पटाखों के उपयोग पर हरदा जिले की शहरी क्षेत्र की सीमा में प्रतिबंध लगाया गया है। इसके अलावा उच्चतम न्यायालय के निर्देशानुसार ध्वनि मानक स्तर 125 डीबी से ज्यादा शोर उत्पन्न करने वाले एवं जुड़े हुए पटाखों की लड़ी के उपयोग पर भी प्रतिबंध रहेगा। कलेक्टर के द्वारा जारी आदेश के अनुसार पटाखो का प्रस्फोटन संवेदनशील क्षेत्र साइलेंस जोन जैसे अस्पताल, नर्सिंग होम, जिला न्यायालय, कलेक्ट्रेट, शैक्षणिक संस्थानों से 100 मीटर की दूरी तक प्रतिबंधित रहेगा। यह आदेश दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 (2) के अंतर्गत एक पक्षीय पारित किया गया है। उक्त आदेश का उल्लंघन भारतीय दण्ड विधान की धारा 188 अंतर्गत दण्डनीय अपराध होगा।

Views Today: 2

Total Views: 104

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!