कृषि मंत्री आज खिरकिया मंडल के गांवों में करेंगे जनसंपर्क

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। प्रदेश के कृषि मंत्री एवं भाजपा प्रत्याशी कमल पटेल द्वारा हरदा-खिरकिया विधानसभा क्षेत्र के शहरी एवं ग्रामीण अंचल में सतत जनसंपर्क किया जा रहा हैं। इसी क्रम में कृषि मंत्री कमल पटेल आज 5 नवंबर को खिरकिया मंडल के गांवों में जनसंपर्क करेंगे। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अमरसिंह मीणा, मंडल अध्यक्ष संतोष कलम सहित सभी जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी साथ होंगे। मीडिया प्रभारी आशुतोष पाराशर ने बताया कि भाजपा प्रत्याशी कमल पटेल रविवार को खिरकिया मंडल के गांवों में जनसंपर्क करने पहुंचेंगे और ग्रामीण मतदाताओं एवं आमजन से रूबरू होंगे। मंत्री श्री पटेल अपने जनसंपर्क की शुरूआत सुबह 10.30 बजे ग्राम मक्तापुर से करेंगे। इसके बाद सुबह 11.30 बजे भवरदीमाल, दोपहर 12.30 बजे ग्राम मोरगढ़ी, दोपहर 1.30 बजे ग्राम छुरीखाल, दोपहर 2.30 बजे जामन्या, दोपहर 3.30 बजे ग्राम रुनझुन, शाम 4.30 बजे ग्राम सांगवामाल, शाम 5.30 बजे ग्राम जटपुरा, शाम 6.30 बजे ग्राम सोनपुरा तथा रात्रि 8.30 बजे ग्राम सारसूद में जनसंपर्क करने पहुंचेंगे। भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष कलम ने पार्टी के सभी जनप्रतिनिधियों, मंडल पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को जनसंपर्क में मौजूद रहने का आह्वान किया है।

89 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!