निर्वाचन की तैयारियों के लिए समीक्षा बैठक आज

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। विधानसभा निर्वाचन की तैयारियों के संबंध में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित सिसोनिया जनपद पंचायतवार समीक्षा करेंगे। यह समीक्षा बैठक 3 नवम्बर को जनपद पंचायत टिमरनी, 4 नवम्बर को खिरकिया व 5 नवम्बर को जनपद पंचायत हरदा में दोपहर 12 बजे से आयोजित होगी। बैठक में मतदान केन्द्रों पर न्यूनतम आधारभूत सुविधा, मतदान केन्द्र तक पहुंच मार्ग, आदर्श मतदान केन्द्र सहित अन्य बिन्दुओं पर चर्चा की जाएगी। श्री सिसोनिया संबंधित जनपद पंचायत के सभी ग्राम पंचायत सचिव व ग्राम रोजगार सहायक को एजेन्डा अनुसार जानकारी के साथ बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए हंै।

91 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!