2 अभ्यर्थियों ने वापस लिए नामांकन  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। विधानसभा निर्वाचन के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गुरूवार को नाम वापसी की अंतिम तिथि थी। रिटर्निंग अधिकारी हरदा विधानसभा क्षेत्र आशीष खरे ने बताया कि निर्धारित समय अपरान्ह 3 बजे तक हरदा विधानसभा क्षेत्र से दो अभ्यर्थियों आनन्द जाट और मोहन जाट ने अपनी अभ्यर्थिता वापस ली। टिमरनी विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी महेश बड़ोले ने बताया कि टिमरनी विधानसभा क्षेत्र से किसी भी अभ्यर्थी ने अभ्यर्थिता वापस नहीं ली है। इस तरह अब हरदा विधानसभा क्षेत्र से 11 अभ्यर्थी शेष रह गए है जबकि टिमरनी क्षेत्र से कुल 7 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में है।

85 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!