जिले की चेक पोस्टों पर अब तक 28 लाख से अधिक नगदी जप्त

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। विधानसभा निर्वाचन को ध्यान में रखते हुए जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में चेकपोस्ट स्थापित कर वहां स्थैतिक निगरानी दल तैनात किये गये है। ये दल अन्य जिलों से आने जाने वाले वाहनों व यात्रियों की चेकिंग करते है तथा अवैध रूप से ले जा रही नगद राशि व अन्य आपत्तिजनक सामग्री जप्त करते है। जिले में अब तक विभिन्न चेक पोस्टों पर 28 लाख 27 हजार 910 रुपए नगद जप्त किए जा चुके है, जिसमें हरदा विधानसभा क्षेत्र में 14.91 लाख तथा टिमरनी विधानसभा क्षेत्र में 13.37 लाख रुपए शामिल है। इसी तरह अब तक विभिन्न चेक पोस्टों पर 12402 लीटर शराब जप्त की गई है, जिसकी किमत 15.06 लाख है। इसमें हरदा विधानसभा क्षेत्र में 7864 लीटर तथा टिमरनी विधानसभा क्षेत्र में 4537 लीटर शराब शामिल है। इसके अलावा लगभग 7.15 लाख रुपए लागत के 3738 कपड़े जप्त किए जा चुके हैं।

77 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!