मतदाता जागरूकता क्रिकेट मैच संपन्न

 

अनोखा तीर, हरदा। विधानसभा निर्वाचन को ध्यान में रखते हुए जिले में इन दिनों मतदाता जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में गुरूवार को उत्कृष्ट विद्यालय हरदा के मैदान में इवीएम टीम व वीवीपेट महिला क्रिकेट टीम के बीच मैच आयोजित किया गया। मैच में वीवीपेट टीम विजेता रही। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित सिसोनिया ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और सभी से मतदान की अपील करते हुए कहा कि आप स्वयं भी मतदान करें और अपने आसपास के लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करें। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय त्रिपाठी व सहायक संचालक डॉ. राहुल दुबे उपस्थित थे।

84 Views

Leave a Reply