मप्र के स्थापना दिवस पर हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। जिले में बुधवार को मध्य प्रदेश का स्थापना दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। कलेक्ट्रेट में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कलेक्टर ऋषि गर्ग ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में हरदा के प्रेक्षक हनीश छाबड़ा तथा टिमरनी के प्रेक्षक नरेंद्र सिंह बाली, निर्वाचन व्यय प्रेक्षक एन संजय गांधी, पुलिस अधीक्षक संजीव कंचन, डीएफओ अनिल चौपड़ा, जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रदीप राठौर और अपर कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी गौड़ा सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी भी मौजूद थे। कार्यक्रम में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋषि गर्ग ने सभी को मतदान की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मतदाता जागरूकता गीत से संबंधित सीडी का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम में टिमरनी क्षेत्र के प्रेक्षक नरिंदर सिंह बाली ने अपने संबोधन में मतदान का महत्व बताया और सभी से मतदान की अपील की। इस अवसर पर हरदा डिग्री कॉलेज, पोस्ट मैट्रिक छात्रावास तथा कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में मतदाता जागरूकता संबंधी नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया गया। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरदा की छात्राओं ने राष्ट्रगान और मध्यप्रदेश गान का गायन भी किया। कार्यक्रम के अंत में कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और तीनों प्रेक्षकों ने कलेक्ट्रेट परिसर में पौधारोपण भी किया।

167 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!