मतदाता जागरुकता कार्यक्रम ‘स्वीप संध्याÓ 3 नवम्बर को  

 

अनोखा तीर, हरदा। विधानसभा निर्वाचन के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋषि गर्ग के मार्गदर्शन में मतदाता जागरूकता अभियान हरदा जिले में आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में जिला प्रशासन हरदा द्वारा मतदाता जागरूकता के लिए 3 नवंबर को ‘स्वीप संध्याÓ का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम उत्कृष्ट विद्यालय हरदा परिसर में शाम 5 बजे से आयोजित होगा। कार्यक्रम में प्रख्यात कत्थक नर्तक आलोक श्रीवास एंड गु्रप के द्वारा मतदाता जागरूकता के तहत प्रस्तुतियां दी जाएंगी। सांस्कृतिक कार्यक्रम में संगीत, नृत्य एवं कला के माध्यम से नागरिकों को मतदान का महत्व समझाया जाएगा। सभी नागरिकों से जिला प्रशासन के इस रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील की गई है।

130 Views

Leave a Reply