ईवीएम की प्रथम लेवल चेकिंग के लिए दायित्व सौंपे  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश अनुसार जिले के वेयरहाउस में रखी अतिरिक्त 5 प्रतिशत नवीन एम-3 मॉडल की मशीनों की प्रथम लेवल चेकिंग कार्य 5 नवम्बर से भारत इलेक्ट्रॉनिक लिमिटेड बैंगलुरू के इंजीनियर की उपस्थिति में किया जाएगा। इस अवसर पर सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को भी उपस्थित रहने के लिये कहा गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋषि गर्ग ने आदेश जारी कर प्रथम लेवल चेकिंग कार्य हेतु अधिकारियों को दायित्व सौंपे है। उन्होने एफएलसी कार्य के लिए संयुक्त कलेक्टर केसी परते को नोडल अधिकारी तथा कार्यपालन यंत्री जल संसाधन संभाग हरदा डीके सिंह को एफएलसी सुपरवाइजर नियुक्त किया है। उन्होंने निर्देशित किया है कि एफएलसी सुपरवाइजर अपने मार्गदर्शन में विधानसभा निर्वाचन हेतु भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश अनुसार इवीएम एवं वीवीपीएट से संबंधित सभी कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए कार्यालय को जानकारी उपलब्ध कराएंगे। जारी आदेश अनुसार 5 नवम्बर को इवीएम एवं वीवीपीएट के प्रथम लेवल चेकिंग कार्य के लिए व्याख्याता शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज हरदा विकास भुमरकर, पटवारी जितेन्द्र सिंह ओनकर, व्याख्याता शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज हरदा शुभम अग्रवाल, पटवारी भवानीसिंह राजपूत, प्रधान पाठक एकीकृत शाला हंडिया जीआर चौरसिया, पटवारी अभिषेक कहार तथा प्रभारी विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी टिमरनी योगेश दुबे की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा मशीनों में मॉकपोल की कार्यवाही के लिए वरिष्ठ अध्यापक महात्मा गांधी विद्यालय हरदा आनंद अग्रवाल, पटवारी जगमोहनसिंह धाकड़, उच्च माध्यमिक शिक्षक उत्कृष्ट विद्यालय हरदा नितिन सोनी, पटवारी शशि शेखर तथा उच्च माध्यमिक शिक्षक शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टिमरनी डीसी मालवीय की ड्यूटी लगाई गई है।

Views Today: 2

Total Views: 96

Leave a Reply

error: Content is protected !!