प्रेक्षक छाबड़ा ने मतदान केन्द्रों व चेक पोस्ट का किया निरीक्षण  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। विधानसभा निर्वाचन के दौरान हरदा विधानसभा क्षेत्र के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक हनीश छाबड़ा ने बुधवार को जोगा पहुंचकर वहां के चेक पोस्ट का औचक निरीक्षण किया तथा वहां मौजूद स्थैतिक निगरानी दल से अब तक की गई कार्यवाही की जानकारी ली। इस दौरान तहसीलदार आशीष मिश्रा सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। इसके अलावा प्रेक्षक श्री छाबड़ा ने ग्राम साल्याखेड़ी के मतदान केन्द्रों का भी जायजा लिया और निर्वाचन आयोग के निर्देश अनुसार मतदान केन्द्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं करने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की सुविधा के लिए पेयजल, रैम्प, आने व जाने के लिये दो दरवाजे व शौचालय जैसी सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए भी कहा।

104 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!