करवा चौथ की कथा सुनती महिलाएं

चन्द्रमा को अर्घ देती महिलाएं
अनोखा तीर, हरदा। कार्तिक माह की कृष्ण चतुर्थी के मौके पर बुधवार को करवा चौथ की पूजा उत्साह एवं भक्तिभाव के साथ की गई। इस दिन महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर भगवान गणेश के साथ भगवान शिवशंकर, माता पार्वती एवं कार्तिकेय की विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की, वहीं शाम के समय सोलह श्रृंगार कर जहां करवा चौथ की कथा सुनी। वहीं देर रात साढ़े बजे के आसपास चन्द्रमा के दर्शन कर उन्हें अर्घ्य दिया गया। साथ ही पति की लंबी आयु की कामना कर परिवार में सुख, समृद्धि एवं खुशहाली का आशीर्वाद मांगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार हर साल की तरह इस साल भी आराधना का पर्व करवा चौथ विधि-विधान से मनाया गया। इस दिन महिलाओं ने पूरे दिन उपवास रखा। वहीं शाम को चन्द्रमा के दर्शन कर उसके समक्ष अपने सुहाग की आरती उतार लंबी उम्र की प्रार्थना की है। साथ ही चलनी से पति को देखा , वहीं पति के हाथों जल ग्रहण कर उपवास खोला। इससे पहले देर शाम सुभाष वार्ड स्थित अजमानी निवास पर हर साल की तरह महिलाएं पूजा के लिये एकत्रित हुई। यहां विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की, वहीं सामूहिक रूप से करवा चौथ की कथा सुनी। अंत में महिलाओं का भजन-कीर्तन कार्यक्रम भी हुआ।

