जिला मुख्यालय पर फलफूल रहा सट्टे का कारोबार

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। जिला मुख्यालय पर सट्टा खाइवालों द्वारा खुलेआम सार्वजनिक स्थानों पर सट्टा लिखा जा रहा है। ऐसा लगता है कि स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा इन्हें पूर्ण संरक्षण दिया गया है। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन जैसे सार्वजनिक स्थानों को भी नहीं छोड़ा गया है। यहां भी खुले आम सट्टा लिखा जा रहा है। जिससे हरदा जिले की चर्चा आसपास के जिलों में भी होने लगी है। पूर्व में सिराली, छीपाबड़ और रहटगाव थाना क्षेत्रों से सूत्रों से जानकारी आती थी कि हमारे यहां पुलिस के संरक्षण में सट्टा चल रहा है। आज जब जिला मुख्यालय में यह हाल हैं तो तहसीलों का क्या होगा, इसका अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है।

104 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!