4 फरार अभियुक्तों को न्यायालय में हाजिर होने के निर्देश

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। जिला अभियोजन अधिकारी ने बताया कि न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी एसके भदकारिया के न्यायालय द्वारा जारी वारंट की तामील से बचने के लिए अभियुक्त दीपक पिता तुफानसिंह कोरकू निवासी बरमलाय, दिनेश पिता बिश्राम कोरकू निवासी बरमलाय, हीरा उर्फ गणेश पिता बिश्राम कोरकू निवासी बरमलाय थाना किल्लोद तहसील हरसूद जिला खण्डवा तथा अभियुक्त आशाराम पिता छन्नू कोरकू निवासी डोमरी तहसील हंडिया अपने आप को छिपा रहे हैं। इन अभियुक्तों को दिनांक 20 नवम्बर को न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी एसके भदकारिया के न्यायालय में उपस्थित होकर परिवाद का उत्तर देने के निर्देश दिए गए हंै।

170 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!