स्थैतिक निगरानी दल ने नगदी जप्त की

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। स्थैतिक निगरानी दल के जिला स्तरीय नोडल अधिकारी डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेंट होमगार्ड मयंक जैन ने बताया कि जिले की सीमाओं पर जांच चौकी स्थापित कर वाहनों की रात दिन लगातार जांच की जा रही है। उन्होने बताया कि चेक पोस्ट हंडिया द्वारा सोमवार को डस्टर कार एमपी 04 केजी 6500 को चेक करने पर चिचोली निवासी व्यक्ति से 59 हजार 500 रुपए जप्त किए गए। रुपयो के बारे में कोई भी कागजात पेश नहीं किए। इसके अलावा विटारा कार एमपी 09 जेडजे 9113 को चेक करने पर जियागांव तहसील खातेगांव निवासी से 1 लाख 10 हजार रुपए जप्त किए गए। इसके अलावा चेक पोस्ट पोखरनी पर वाहन क्रमांक एमपी 41 सीए 4069 से 90 हजार रूपये जप्त किए गए। रुपयो के बारे में कोई भी कागजात पेश नही किएञ अत: राशि कोषालय में जमा कराई गई।

87 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!