छात्राओं ने मेहंदी के माध्यम से दिया मतदान का संदेश

 

अनोखा तीर, हरदा। विधानसभा निर्वाचन के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋषि गर्ग के मार्गदर्शन में मतदाता जागरूकता अभियान आयोजित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत जिले में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में कॉलेज की छात्राओं द्वारा मेहंदी के माध्यम से नागरिकों को मताधिकार का महत्व समझाया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सोमवार को बाल गृह भवन हरदा में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में उत्साह के साथ बालिकाओं ने भाग लिया और मतदाता जागरूकता का संदेश दिया।

111 Views

Leave a Reply