अंतिम दिन… हरदा में 11 और टिमरनी में ६ नाम निर्देशन पत्र जमा हुए

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। विधानसभा निर्वाचन के लिए आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम अनुसार नाम निर्देशन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि सोमवार को थी। अंतिम दिन रिटर्निंग अधिकारी आशीष खरे के समक्ष कुल 11 अभ्यर्थियों ने अपने नाम निर्देशन पत्र जमा किए। इनमें प्रहलाद बहुजन समाज पार्टी से, राजेश निर्दलीय, कमल पटेल भारतीय जनता पार्टी से, रोहित सोदे आम आदमी पार्टी से, आनन्द जाट नेशनल वर्ल्ड लीडर पार्टी से, योगिता निर्दलीय, डॉ रामकिशोर दोगने इंडियन नेशनल कांग्रेस से, लोकेश कुमार तिवारी निर्दलीय, परसराम जनता कांग्रेस से, सुनिल कुमार कीर आम भारतीय पार्टी से तथा महेश बलाई ने जयलोक पार्टी से अपने नाम निर्देशन पत्र जमा किया।

टिमरनी में 6 नाम निर्देशन पत्र जमा हुए

अंतिम दिन रिटर्निंग अधिकारी महेश बड़ोले के समक्ष कुल 6 अभ्यर्थियों ने अपने नाम निर्देशन पत्र जमा किए। इनमें संजय शाह भारतीय जनता पार्टी से, नंदकिशोर बेंडे गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से, अभिजीत शाह इंडियन नेशनल कांग्रेस से, रमेश मर्सकोले निर्दलीय, बालकराम काजले निर्दलीय तथा लक्ष्मण निर्दलीय शामिल हैं।

114 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!