चार आरोपी जिला बदर

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी ऋषि गर्ग ने पुलिस अधीक्षक से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर चार आरोपियों को जिला बदर करने के आदेश जारी किए हंै। जारी आदेश अनुसार आरोपी योगेश पिता जमुनादास भाटी ग्राम सोडलपुर थाना टिमरनी को 3 माह की अवधि के लिए जिला बदर किया गया है। जबकि हुकुम सिंह पिता सुखलाल कटारे ग्राम पिपल्याकला थाना टिमरनी, राकेश उर्फ चोटी पिता जयनारायण विश्नोई निवासी ग्राम खमलाय थाना छीपाबड़ तथा लालू उर्फ विक्की चौहान पिता पृथ्वीराज चौहान निवासी फोकटपुरा मोहल्ला ग्राम सोडलपुर थाना टिमरनी को 6 माह के लिए जिला बदर किया गया है। इस अवधि में आरोपीगण हरदा जिले के साथ-साथ पड़ोसी जिलों नर्मदापुरम, देवास, खंडवा, सीहोर और बैतूल जिलों की सीमा में भी प्रवेश नहीं कर सकेंगे।

267 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!